Friday, March 29, 2019

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का नहीं है अभी कोई शादी का प्लान, नहीं बंधेंगे 19 अप्रैल को शादी के बंधन में

Malaika Arora, Arjun Kapoor, (Source: Instagram | @indian_celebrities_)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा  की शादी की खबरें काफी समय से चल रही है। नयी रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और मलाइका अप्रैल में चर्च वेडिंग करने वाले थे। यहाँ तक की कल एक नयी खबर भी आई थी, जिसमे कहा जा रहा था के मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन अब, लगता है के ये सब खबरें सच नहीं हैं।

हमारे एक सोर्स से पता चला है के, ये सभी सिर्फ अफवाहें हैं और उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। बल्कि वो इस साल शादी का सोच ही नहीं रहे हैं।

सोर्स ने बताया-

अर्जुन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं, और वह उसमे बहुत ज़्यादा इनवॉल्वड हैं। इस हिस्टॉरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म में उनका लुक बहुत अलग है, और उनके बाल नहीं है। अर्जुन को अपने बालों से बहुत प्यार है और वो अपने ख़ास दिन पर बेस्ट दिखना चाहते हैं।

लगता है अर्जुन और मलाइका की शादी के लिए फैंस को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।

आपका क्या कहना है इस बारे में, टिप्पणियों में मुझे बताइये।

The post अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का नहीं है अभी कोई शादी का प्लान, नहीं बंधेंगे 19 अप्रैल को शादी के बंधन में is copyright of MissMalini.



from MissMalini https://ift.tt/2CFmiRM

No comments:

Post a Comment