जब से अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की बायोपिक की घोषणा हुई है, तभी से प्रशंसक शाहरुख़ खान को इस नए अवतार में देखने के लिए बहुत उत्सुक्त है। शुरू में इस बायोपिक में, आमिर खान मुख्य भूमिका में थे, हालाँकि, उन्होंने भूमिका के लिए एसआरके के नाम की सिफारिश की और अब दर्शक फिल्म में शाहरुख को राकेश शर्मा के रूप में देखेंगे। इस फिल्म का नाम ‘सारे जहाँ से अच्छा‘ रखा गया है|
डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में, शाहरुख़ ने इस भूमिका के बारे में बताने के लिए आमिर खान को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा-
“मैं आमिर का शुक्रिया अदा करता हूँ, मुझे इस भूमिका के बारे में बताने के लिए, और ये बताने के लिए के ये किरदार मुझपे सूट करेगा। जब भी मुझे समय मिलेगा, मैं उनके (राकेश शर्मा) साथ समय बिताने की कोशिश करूँगा।”
मैं तो ऐसआरके को इस नए अवतार में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूँ, और आप?
The post राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए शाहरुख़ ने किया आमिर का शुक्रियादा is copyright of MissMalini.
from MissMalini http://bit.ly/2BWGnlB
No comments:
Post a Comment