बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट,आमिर खान को हमेशा से ही एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है। फिर चाहे फिल्म में उनका रोल हो या फिर लुक। और ऐसा ही इस बार भी हुआ, जब उन्होंने थग्स ऑफ हिंदुस्तान में, अपने एक स्कूल फ्रेंड से प्रेरणा लेते हुए, अपने लुक को पर्सनल टच देने का सोचा।
आमिर के एक स्कूल फ्रेंड, अपने बचपन के दिनों में, नोज़ पिन पहना करते थे। और जब थग्स ऑफ हिंदुस्तान में, आमिर को डाकू की भूमिका के लिए, नोज़ पिन पहनना था, तो उनके ज़हन में अपने उस दोस्त का चेहरा आया। आमिर नोज़ पिन के लिए अपने दोस्त के पास भी गए, लेकिन ना उनके पास नोज़ पिन थी और ना ही कोई तस्वीर। लेकिन आमिर तो आमिर हैं, इतनी जल्दी हार तो मानेंगे नहीं, इसलिए उन्होंने वो नोज़ पिन खुद डिज़ाइन की।
अभिनेता के एक करीबी स्रोत ने बताया
आमिर सर छोटी सी छोटी डिटेल्स की नज़र रखते हैं। ना सिर्फ रोल्स को लेकर उनकी नज़र पारखी है, बल्कि वो हर छोटी- से छोटी चीज़ को सही ढंग से करने का नज़रिया रखते हैं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं, के वह लोगों को बहुत करीब से देखते हैं, और अक्सर उनके ऑनस्क्रीन पात्रों के लिए उन्ही से प्रेरणा लेते हैं। थग्स और हिंदुस्तान में अपने किरदार के लिए, उन्होंने अपने दशकों पहले के स्कूल फ्रेंड की नोज पिन से प्रेरणा ली।
इस बात को तो सब जानते ही हैं, के आमिर अपने किसी भी रोल में जान डालने के लिए कुछ भी कर सकते है। और इस बार भी उन्होंने परफेक्ट लुक के लिए यही किया।
The post आमिर खान ने इस तरह दिया ‘थग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ में अपने लुक को पर्सनल टच is copyright of MissMalini.
from MissMalini https://ift.tt/2Rs4Bdm
No comments:
Post a Comment